क्राइमछत्तीसगढ़जशपुरटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

पत्थलगांव में नशीली कफ सिरप का बड़ा जखीरा बरामद, आरोपी अरुण यादव गिरफ्तार

घर में डंप कर करता था बिक्री, 72 लीटर प्रतिबंधित सिरप और बाइक-मोबाइल जब्त

जशपुर। जिले में नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत पत्थलगांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अवैध रूप से नशीली कफ सिरप डंप कर उसकी बिक्री करने वाले आरोपी अरुण यादव (27 वर्ष) निवासी पोंगरो कोडाबहरी, थाना कांसाबेल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 72 लीटर (720 नग) प्रतिबंधित ONEREX कफ सिरप, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,44,720 है, जब्त किया है। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी जप्त किया गया है।

इस कार्रवाई का नेतृत्व डीआईजी एवं एसएसपी डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देशन में एसडीओपी पत्थलगांव के नेतृत्व में गठित टीम ने किया।

जानकारी के अनुसार, 28 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी अपने किराए के मकान, ग्राम चंदागढ़ में बड़ी मात्रा में नशीली सिरप छुपाकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर गवाहों की मौजूदगी में तलाशी ली, जहां कमरे के भीतर लकड़ी के तख्त के नीचे छुपाकर रखे गए 6 कार्टून में सिरप बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की गई। आरोपी के खिलाफ थाना पत्थलगांव में NDPS एक्ट की धारा 8, 21(ग) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विनीत पांडेय सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने आम नागरिकों से अपील की है कि अपने आसपास हो रही अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Ibnul khan

Editor-in-chief, jashpur times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!