छत्तीसगढ़जशपुरटॉप न्यूज़राजनीतिराज्यरायगढ़लोकल न्यूज़

पत्थलगांव में भाजपा जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान” के प्रथम दिवस में जुटे जिलेभर के भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता

पत्थलगांव। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान” अंतर्गत जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ पत्थलगांव स्थित मैरिज गार्डन में उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच संपन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिवस में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की विशेष उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार किया।

कार्यशाला में जिलेभर से भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। पूरे दिन संगठनात्मक गतिविधियों और वैचारिक सत्रों का आयोजन किया गया।

प्रथम सत्र में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने “हमारा इतिहास-विकास” विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रसेवा और अंत्योदय के सिद्धांतों पर कार्य करने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य करता है।

मुख्यमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद करते हुए कहा कि इन्हीं महापुरुषों की विचारधारा और कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति परिवारवाद और तुष्टिकरण पर नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद, अंत्योदय और सुशासन पर आधारित है। भाजपा सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

द्वितीय सत्र में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने “कार्यपद्धति” विषय पर कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यशैली, अनुशासन और बूथ सशक्तिकरण को लेकर मार्गदर्शन दिया।

वहीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री फूलेश्वरी पैकरा ने “कार्यकर्ता विकास – गुण, आचरण और दायित्व बोध” विषय पर संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को सेवा, समर्पण और अनुशासन के साथ संगठन कार्य करने की प्रेरणा दी।

संभागीय प्रभारी अवधेश चंदेल ने “विचार-परिवार” विषय पर भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा और संगठनात्मक मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सिन्हा ने व्यवहारिक राजनीति एवं जनसंपर्क से जुड़े महत्वपूर्ण अनुभव साझा किए।

प्रशिक्षण वर्ग के विभिन्न सत्रों की अध्यक्षता लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय, पत्थलगांव विधायक गोमती साय, जशपुर विधायक रायमुनी भगत एवं भाजपा जिला अध्यक्ष भरत सिंह ने की।

जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में रामप्रताप सिंह, शम्भूनाथ चक्रवर्ती, रामु रोहरा, राम गर्ग, अमर सुल्तानिया, नरेश नंदे, सुनील गुप्ता, सालिक साय, अरविंद भगत, मुकेश शर्मा, मनीष अग्रवाल, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, सुशीला साय, उपेन्द्र यादव, शंकर गुप्ता, आनंद शर्मा, आलोक सारथी, संतोष सिंह, श्रीनायक मिश्रा, नटवर मूंदड़ा, संतोष सहाय, वरुण जैन, विजय आदित्य सिंह जूदेव, रूपेश सोनी, शरद चौरसिया, कपिल साय, राजकुमार सिंह, पिंकी गुप्ता, प्रियंका गिरी, रीना बरला, देवधन नायक, हदीस अंसारी, अंकित बंसल, संजय लोहिया, प्रतीक सिंह, सुदाम पांडा, राजकुमार गुप्ता, गणेश जैन, सुनील अग्रवाल, गेंदबिहारी सिंह, विनोद निकुंज, अनिल मित्तल, आरती सिंह, उमाशंकर भगत, अवध पाठक, दिलीप साहू, मुकेश सोनी, ममता कश्यप, अवधेश गुप्ता, विजय शर्मा और नरेश यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यशाला के दौरान संगठन की विचारधारा, सेवा कार्य, जनकल्याण योजनाओं के क्रियान्वयन और कार्यकर्ता विकास जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा एवं मार्गदर्शन दिया गया।

ibnul khan 

editor-in-chief

Jashpur Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!