Uncategorizedजशपुर
Trending

सराइटोला क्रिकेट प्रतियोगिता में लुड़ेग की टीम विजेता

जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय रहे मुख्य अतिथि, लुड़ेग की टीम बनी विजेता

पत्थलगांव। क्षेत्र के सराइटोला में 5 मार्च से चल रही रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय के मुख्य आतिथ्य में रंगारंग समापन हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री साय ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और खेल के माध्यम से स्वस्थ जीवन अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, ऊर्जा और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देता है।

प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुकाबले में लुड़ेग की टीम विजेता रही, जबकि मुड़ा बहला (पत्थलगांव) की टीम उपविजेता रही।

समापन समारोह में भाजपा जिला मंत्री मनीष अग्रवाल, आलोक सारथी, पुसरा उपसरपंच बालेश्वर चक्रेश, नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि सुदर्शन सिंह, पार्षद रामकिशन यादव, श्रवण कुमार, राजेश यादव, बलभद्र नाग, तरुण, देवा पैंकरा, नंदलाल और लालबहादुर पैंकरा सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Ibnul khan

Editor -in-chief, Jashpur Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!