जशपुरलोकल न्यूज़
Trending

कांसाबेल में खाद्य लाइसेंस शिविर, 93 आवेदन, 8 को मौके पर मिला लाइसेंस

जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय के मार्गदर्शन में लगा शिविर, 8 कारोबारियों को मौके पर मिला लाइसेंस

कांसाबेल। जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय के मार्गदर्शन में कांसाबेल में खाद्य कारोबारियों के लिए खाद्य लाइसेंस एवं पंजीयन शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के खाद्य कारोबारियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर पंजीयन कराया।

शिविर के दौरान कुल 93 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 8 कारोबारियों को मौके पर ही खाद्य लाइसेंस जारी किया गया। इस पहल से स्थानीय व्यापारियों को जिला मुख्यालय जाने की परेशानी से राहत मिली और उन्हें अपने क्षेत्र में ही लाइसेंस प्राप्त करने की सुविधा मिली।

इस शिविर के माध्यम से खाद्य कारोबारियों को लाइसेंस की सरल प्रक्रिया, नियमों और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ-साथ व्यापारियों को भी सुविधा प्रदान की जा रही है।

इबनुल खान

एडिटर-इन-चीफ,Jashpur Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!