प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान
प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान

पत्थलगांव कांसाबेल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा संतोषी मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर परिसर को स्वच्छ बनाया तथा नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से देशभर में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ी है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरगुजा संभाग सह प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता, जिला मंत्री आलोक सारथी, मंडल अध्यक्ष सुदाम पांडा, जिला संयोजक व्यापारी प्रकोष्ठ गणेश जैन, धर्मपाल अग्रवाल, समरजीत चांद, केशव पाण्डेय, अमित जिंदल, कमलेश बंसल, घनश्याम अग्रवाल, लट्टू शर्मा, मनप्यारी बाई, शिप्रा दास, लारसु मिर्धा, नारायण दास, सरिता पैंकरा, अरविन्द स्वर्णकार, बिक्की अग्रवाल, महेश नाग, गणेश अग्रवाल, सोनू खान, अनिल खलखो सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इबनुल खान
Editor@jashpurtimes








