Uncategorized

ऑपरेशन शंखनाद: जशपुर पुलिस ने 15 गौवंश बचाए, 5 गौ तस्कर गिरफ्तार

जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद जारी, 15 गौवंश तस्करों के चंगुल से मुक्त

जशपुर। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में जशपुर पुलिस द्वारा गौ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 15 नग गौवंश को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है, वहीं एक विधि से संघर्षरत बालक सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार 14 मार्च को डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने गौ तस्करी के संभावित रास्तों पर पुलिस बल के साथ सर्च अभियान चलाया था। इसके साथ ही कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत ग्रामीणों के बीच पहुंचकर पुलिस को सूचना देने की अपील की गई थी।

इस अपील का असर देखने को मिला और ग्रामीणों की सूचना पर थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्र के ग्राम हाथीसार के जंगल से 12 गौवंश तथा चौकी आरा क्षेत्र से 3 गौवंश को तस्करों के कब्जे से मुक्त कराया गया।

सिटी कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने असरफुल कादरी (23 वर्ष), शरीफ अंसारी (23 वर्ष) और एक 17 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान गौवंश से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 और 10 के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई।

वहीं चौकी आरा क्षेत्र में पुलिस ने याकूब खान (45 वर्ष) और सरवर आलम (38 वर्ष) को गिरफ्तार किया, जो गौवंश को पैदल हांकते हुए झारखंड ले जा रहे थे।

उल्लेखनीय है कि पिछले एक सप्ताह में जशपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 70 गौवंश को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है तथा कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

पुलिस का कहना है कि गौ तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है और इस प्रकार के अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

ibnul khan

editor-in-chief

Jashpur Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!