जशपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का भव्य स्वागत, हजारों कार्यकर्ता जुटे
जिला अध्यक्ष यूडी मिंज के नेतृत्व में निकला सैकड़ों गाड़ियों का काफिला, कार्यक्रम को बनाया ऐतिहासिक

कुनकुरी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के जशपुर दौरे के दौरान कुनकुरी में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला अध्यक्ष यूडी मिंज ने जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जब रायगढ़ से जशपुर की सीमा में पहुंचे तो जिला अध्यक्ष यूडी मिंज के नेतृत्व में सैकड़ों गाड़ियों का काफिला श्री बैज के काफिले में शामिल हो गया और जशपुर दौरे को ऐतिहासिक बना दिया।

प्रदेश महामंत्री आरती सिंह कुनकुरी नगर पंचायत अध्यक्ष विनयसील गुप्ता,प्रदेश सचिव रत्ना पैंकरा सहित बड़ी संख्या मे कॉन्ग्रेसी काफिला मे सामील रहे
पत्थलगांव विधानसभा के सुरँगपानी में कांग्रेस नेत्री सुश्री रत्ना पैंकरा, जिन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कदम मिलाकर चलने का कार्य किया था, ने उनका स्वागत किया। इसके बाद पत्थलगांव विधानसभा के रोकबहार में आयोजित कार्यक्रम में बूथ कमेटी का गठन किया गया।

जिला कांग्रेस कमेटी की कमान संभालने के बाद जिलाध्यक्ष यूडी मिंज पूरे जिले में लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। उनके नेतृत्व में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की दिशा में कई प्रयास किए जा रहे हैं।
जिलाध्यक्ष बनने के बाद यूडी मिंज के नेतृत्व में जिले में कांग्रेस द्वारा कई सफल और बड़े आयोजन किए गए, जिससे संगठन में नई ऊर्जा देखने को मिल रही है। राजनीतिक गतिविधियों में सक्रियता के साथ कांग्रेस जिले में सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाती नजर आ रही है।

अपने संबोधन में श्री दीपक बैज ने कार्यकर्ताओं की जमकर तारीफ की और विभिन्न मुद्दों पर साय सरकार को घेरा
और कहा कि एक आदिवासी मैं दीपक बैज आदिवासियों की हक की लड़ाई लड़ रहा हु और एक आदिवासी प्रदेश के मुख्यमंत्री है जो आदिवासियों के बजाए उद्योगपतियों को महत्व दे रहे है और उन्हें मालामाल कर रहे है धन खरीदी पर सरकार पर आरोप लगाते हुए श्री बैज ने कहा हजारों मीट्रिक टन धान की खरीदी किसानों से नहीं की गई

कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस रवि शर्मा, वर्तमान अजित साय, कार्यकारी संजय पाठक, जिला उपाध्यक्ष सुमित शर्मा,सुकृत सिदार, जिला उपाध्यक्ष हंसराज अग्रवाल, मार्शेल एक्का,कुलविनदर भाटिया पत्थलगांव ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, कांसाबेल ब्लॉक अध्यक्ष अभिमन्यु सिदार, मयंक शर्मा, दिनेश रॉय, प्रवीण शर्मा, अंकित शर्मा, मोहनीश साहू, आकाश मित्तल, हरगोविंद अग्रवाल, शैलेश शर्मा, अंकित गोयल, लीलापत यादव जगरनाथ गुप्ता , सूरज विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस दौरान श्रीमती आरती सिंह ने रोकबहार कार्यक्रम में आभार व्यक्त करते हुए भाजपा पर निशाना साधा और कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।
इसके बाद कुनकुरी में श्री बैज के काफिले का आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया और बाइक रैली के माध्यम से उन्हें कार्यक्रम स्थल गिना बहार ले जाया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष यूडी मिंज श्री बैज के साथ मौजूद रहे। टीम यूडी के नए चेहरे कार्यक्रम में सक्रिय नजर आए और हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाने में सफल रहे।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के ताहिर अली, ब्लॉक अध्यक्ष वाल्टर कुजूर, जिला सचिव सरवर अली, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव, इरफान अली, नवीना पैंकरा, महेश त्रिपाठी, टीम विनय भगत जशपुर ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक विनय भगत, ब्लॉक अध्यक्ष मनमोहन भगत सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्साह और उमंग को देखकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज गदगद नजर आए और उन्होंने आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए अभी से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
इबनुल खान
एडिटर-इन-चीफ , जशपुर टाइम्स




