भाजयुमो जिलाध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव का कांसाबेल में शक्ति प्रदर्शन, भव्य स्वागत से गूंजा नगर
अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर बाइक रैली, कर्मा नृत्य और “जय जूदेव” के नारों से गूंजा कांसाबेल

कांसाबेल / जशपुर।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जशपुर एवं जशपुर राजपरिवार के सदस्य विजय आदित्य सिंह जूदेव अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कांसाबेल पहुंचे। उनके प्रथम नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं, युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया।

युवा मोर्चा के नेतृत्व में लंबी बाइक रैली निकाली गई। ढोल-ताशों, कर्मा नृत्य और “जय जूदेव” के नारों से पूरा कांसाबेल गूंज उठा। नगर की माताओं और बहनों ने तिलक लगाकर उनका स्वागत किया।

कांसाबेल पहुंचकर श्री जूदेव ने दुर्गा मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात भाजपा कार्यालय पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ उनका स्वागत सत्कार किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए विजय आदित्य सिंह जूदेव ने कहा कि “आप लोगों के लिए आधी रात भी जरूरत पड़े तो मैं उपस्थित रहूंगा। यह जिम्मेदारी आप सभी के आशीर्वाद का परिणाम है।”

कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने संबोधित किया। आभार प्रदर्शन मंडल भाजपा अध्यक्ष सुदाम पंडा ने किया, जबकि मंच संचालन घनश्याम अग्रवाल ने किया।

इस अवसर पर धर्मपाल अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष गणेश जैन, जिला मंत्री आलोक सारथी, मंडल महामंत्री केशव पांडे, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री अंशु जैन, लट्टू शर्मा, जनपद सदस्य शिप्रा नारायण दास, मनप्यारी बाई, शान्तनु गर्ग, मंडल उपाध्यक्ष नारायण दास, सुभाष गुप्ता, पवन यादव, अरविंद स्वर्णकार, किसान मोर्चा के त्रिलोचन यादव, अमित जिंदल, आकाश पारीक, सूर्यनारायण सिदार, अमित पारीक सहित अन्य कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
ibnul khan
editor-in-chief,Jashpur Times







