Breaking News जशपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 76 किलो गांजा के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार
तुमला में पुलिस की नाकाबंदी में पकड़ी गई दो कार, उड़ीसा से ला रहे थे मादक पदार्थ

जशपुर। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जशपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना तुमला क्षेत्र में पुलिस ने 76 किलो 940 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक विधि से संघर्षरत बालक सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।इस कार्रवाई में डीआईजी एवं एसएसपी डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी कर दो संदिग्ध कारों को रोका।
पुलिस के अनुसार आरोपी उड़ीसा राज्य से गांजा को दो कारों—एक बिना नंबर की मारुति ब्रेजा और दूसरी मारुति XL6 (CG-14-MW-3300) में छुपाकर ला रहे थे। तलाशी के दौरान कार से 73 पैकेटों में भरा गांजा बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में
- युगल यादव (21 वर्ष)
- मोहित कुमार यादव (26 वर्ष)
- दीपक यादव (26 वर्ष)
- एक 17 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा, दोनों कार और 4 एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब ₹49 लाख 17 हजार आंकी गई है, जिसमें गांजा की कीमत लगभग ₹38 लाख है।
आरोपियों के खिलाफ थाना तुमला में NDPS एक्ट की धारा 20(ख) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि विधि से संघर्षरत बालक को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी तुमला निरीक्षक हर्षवर्धन चौरासे सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।एसएसपी डॉ लाल उमेद सिंह ने कहा कि जिले में नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
Ibnul khan
Editor-in-chief
Jashpur times








