विधायक गोमती साय सहित जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ भूमि पूजन, ग्रामीणों में खुशी की लहर
विधायक गोमती साय सहित जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ भूमि पूजन, ग्रामीणों में खुशी की लहर

पत्थलगांव क्षेत्र के महादेवडांड में खरा नाला पुलिया निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर पत्थलगांव विधायक गोमती साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, जिला मंत्री आलोक सारथी, मंडल अध्यक्ष प्रतीक सिंह, लखु राम, जनपद अध्यक्ष गायत्री नागेश, रीना बारला, दीपक नागेश, विनोद गुप्ता, कृष्णा यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

बताया गया कि खरा नाला पर बनने वाली इस पुलिया की स्वीकृत राशि लगभग 6 करोड़ रुपए है। पुलिया के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी, विशेषकर बरसात के समय आने-जाने की समस्या से निजात मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह पुलिया क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी। भूमि पूजन के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा गया।
Ibnul khan
Editor-in-cheif
Jashpur times







