ऋषविका राय के अन्नप्राशन संस्कार में जुटे गणमान्यजन, दिनेश राय ने जताया आभार
ऋषविका राय के अन्नप्राशन संस्कार में जुटे गणमान्यजन, सभी ने नन्ही परी को दिया स्नेह और आशीर्वाद

अंबिकापुर। कांसाबेल के पूर्व उपसरपंच एवं उपाध्यक्ष, आईटी सेल जशपुर कांग्रेस दिनेश राय की भांजी ऋषविका राय के अन्नप्राशन संस्कार के शुभ अवसर पर 13 सितंबर 2026, रविवार को अंबिकापुर स्थित होटल पर्पल ऑर्किड में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस पारिवारिक एवं शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं महाराजा साहब आदरणीय टी.एस. सिंहदेव, पत्थलगांव के पूर्व विधायक आदरणीय रामपुकार सिंह, प्रदेश महामंत्री कांग्रेस श्रीमती आरती सिंह, राजनांदगांव से आदरणीय चंदू चन्नी साहू, राहुल तिवारी सहित कई प्रमुख जनप्रतिनिधि, सामाजिक एवं पारिवारिक लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों एवं शुभचिंतकों ने नन्ही परी ऋषविका राय को स्नेह, आशीर्वाद एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं दीं।

दिनेश राय ने सोशल मीडिया पर जताया आभार
कार्यक्रम के बाद दिनेश राय ने सोशल मीडिया के माध्यम से सभी आत्मीय, स्नेही एवं शुभचिंतकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने लिखा—
“आत्मीय, स्नेही एवं शुभचिंतकों का हृदय से आभार।
आप सभी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से इस शुभ अवसर की शोभा बढ़ाई तथा हमारी भांजी ऋषविका को अपना स्नेह, आशीर्वाद एवं मंगलकामनाएँ प्रदान कीं—यह हमारे परिवार के लिए अत्यंत गौरव और सौभाग्य की बात है।आप सभी का स्नेह, सहयोग, मार्गदर्शन एवं आत्मीयता सदैव हमारे परिवार पर बनी रहे, यही हमारी कामना है।”
Ibnul khan
Editor-in-chief, Jashpur Times
Jashpur Times | सच सब तक




