क्राइमछत्तीसगढ़जशपुरलोकल न्यूज़

बकरी व्यापारियों से लूट करने वाले दो आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

कोतबा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लूटी गई पूरी रकम और ब्रेजा कार जब्त

जशपुर। जशपुर जिले की कोतबा चौकी पुलिस ने बकरी व्यापारियों से लूट के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई ₹1,600 की पूरी नगदी और घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार भी जब्त कर ली है।

पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई 2026 की सुबह करीब 4 बजे ग्राम पीठाआमा के पास बकरी व्यापारी भोगी राम बंजारा अपने साथियों के साथ बकरियां लेकर लैलूंगा बाजार जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई एक ब्रेजा कार ने उनका रास्ता रोक लिया। कार में सवार दो युवकों ने उनसे ₹1,000 नकद लूट लिए। इसके बाद पीछे आ रहे अन्य बकरी व्यापारियों योगेश यादव और हेमंत यादव से भी ₹600 लूटकर आरोपी फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही कोतबा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(4) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मुखबिर सूचना और त्वरित कार्रवाई के आधार पर पुलिस ने सूर्यकांत यादव (24 वर्ष) निवासी बेलडेगी और राहुल खलखो (24 वर्ष) निवासी सराईटोला को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने सूर्यकांत यादव से ₹1,000, राहुल खलखो से ₹600 तथा घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार (CG04MU7732) बरामद कर जब्त की। इसके बाद दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में कोतबा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक बृजेश यादव, प्रधान आरक्षक छविकांत पैंकरा, आरक्षक सुशील तिर्की, निर्मल नाग, पुस्तम यादव एवं दिलीप नाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि जिले में लूट और अन्य गंभीर अपराधों में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।


IBNUL KHAN

EDITOR-IN-CHIEF

JASHPUR TIMES

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!