क्राइमछत्तीसगढ़जशपुरटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़
प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या, शव रेत में दफन; 3 आरोपी गिरफ्तार
दोकड़ा पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, मां-बेटी और मृतका के बेटे को भेजा जेल

जशपुर। जशपुर जिले के चौकी दोकड़ा क्षेत्र के ग्राम बंदरचुआ में महिला की हत्या कर शव को रेत में दफनाने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या और साक्ष्य छिपाने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।








