छत्तीसगढ़जनकल्याणजशपुरटॉप न्यूज़राज्यलोकल न्यूज़

न्योता भोजन योजना के तहत दिव्यांग बच्चों संग मनाया जन्मदिन, खेल सामग्री व शैक्षणिक सामग्री का किया वितरण

समर्थ आवासीय दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित हुआ न्योता भोजन, बच्चों को मिली खेल एवं शैक्षणिक सामग्री।

जशपुर।

जिला जनसंपर्क अधिकारी नूतन सिदार ने अपने पुत्र के जन्मदिवस के अवसर पर सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए समर्थ आवासीय दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र में न्योता भोजन योजना के तहत विशेष आयोजन किया। इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों के साथ भोजन कर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को खेल सामग्री, कॉपी, पेन सहित अन्य उपयोगी शैक्षणिक सामग्री भी भेंट की गई। बच्चों ने इस आत्मीय पहल पर खुशी व्यक्त की और जन्मदिन समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में संवेदनशीलता, सहयोग और सेवा की भावना को बढ़ावा देते हैं। न्योता भोजन योजना जरूरतमंदों के साथ खुशियां साझा करने की एक प्रेरणादायक पहल है।

Ibnul khan

Editor-in-chief

Jashpur Times | सच सब तक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!