प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का जशपुर दौरा, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
आरती सिंह ने संभाली कमान, रामपुकार सिंह के समर्थन में लगे जोरदार नारे

जशपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व सांसद दीपक बैज अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत जशपुर पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए उनका भव्य स्वागत किया।
प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का यह दौरा प्रदेश की सियासत में हलचल पैदा करने वाला माना जा रहा है। संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने के उद्देश्य से उनका यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इस दौरान पत्थलगांव विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और आठ बार के विधायक रह चुके पूर्व मंत्री रामपुकार सिंह के समर्थक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उनके सम्मान में कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारे लगाए।
कार्यक्रम में रामपुकार सिंह की अनुपस्थिति के बावजूद उनकी बेटी प्रदेश कांग्रेस महामंत्री एवं जिला पंचायत सदस्य आरती सिंह पूरी टीम के साथ कार्यक्रम की कमान संभालते नजर आईं।
प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के दौरे के दौरान रामपुकार सिंह के समर्थन में लगे नारों ने उनकी अनुपस्थिति को महसूस नहीं होने दिया और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
इस दौरान जिला महामंत्री हंसराज अग्रवाल नगर पंचायत कुनकुरी अध्यक्ष विनयसील गुप्ता ब्लॉक अध्यक्ष पत्थलगांव सुरेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल प्रवीण शर्मा मोहनीश साहू पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस कांसाबेल मयंक शर्मा खितीस खूटिया विधानसभा अध्यक्ष विजय यादव लूकस तिग्गा देवा यादव सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
ibnul khan
editor-in-chief
ashpur Times








