छत्तीसगढ़जशपुरराजनीतिलोकल न्यूज़

गैस सिलेंडर कीमत वृद्धि के विरोध में कुनकुरी में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम का पुतला दहन

गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से हुई हल्की छीना-झपटी

घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुनकुरी बस स्टैंड में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री का पुतला जलाकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मामूली छीना-झपटी भी हुई, जिसके बाद कुनकुरी पुलिस ने पुतले को बुझाकर और छीनकर स्थिति को नियंत्रित किया।

इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेसी नेता रवि शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुनकुरी वाल्टर कुजूर, यूथ जिलाध्यक्ष अजित साय, अतुल त्रिपाठी,संगठन महामंत्री महेश त्रिपाठी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कांसाबेल अभिमन्यु सिदार ,वरिष्ठ कांग्रेसी मार्शेल एक्का कार्यकारी अध्यक्ष संजय पाठक, कुनकुरी नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रदीप केरकेट्टा, अंकित गोयल, रणजीत यादव, विवेक खाखा, हर्षविजय खाखा, हंसराज अग्रवाल, महामंत्री सोमल तिर्की सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों से आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है, जिसके विरोध में यह प्रदर्शन किया गया।

ibnul khan 

  • editor-in-chief

— Jashpur Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!