छत्तीसगढ़जनकल्याणजशपुरटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

डॉयल 112 की कार्यप्रणाली की रेंज आईजी ने की समीक्षा, त्वरित रिस्पांस और जनसेवा पर दिया जोर

वीसी के माध्यम से 248 अधिकारी-कर्मचारियों को दिए दिशा-निर्देश, बेहतर रिस्पांस टाइम और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश

अंबिकापुर/जशपुर। सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) श्री दीपक कुमार झा ने आपातकालीन सेवा डॉयल 112 की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए रेंज के सभी नोडल अधिकारियों, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेशन सेंटर (डीसीसी) के कर्मचारियों, ड्यूटी पर तैनात जवानों एवं वाहन चालकों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया। इस दौरान आधुनिक सीसीटीवी कैमरों से लैस डॉयल 112 वाहनों की कार्यप्रणाली एवं रिस्पांस टाइम की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई।

आईजी श्री झा ने कहा कि किसी भी आपातकालीन सूचना पर निर्धारित समय के भीतर घटनास्थल पहुंचकर जनसेवा की भावना से कार्य करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को सौंपे गए दायित्वों का ईमानदारी, तत्परता एवं अनुशासन के साथ निर्वहन करने तथा आम नागरिकों के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि बनाने के निर्देश दिए।

.

समीक्षा बैठक में हाल ही में डॉयल 112 की सफल कार्रवाइयों का भी उल्लेख किया गया। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में एनीकट में डूब रहे युवक को स्थानीय लोगों एवं डॉयल 112 टीम की तत्परता से बचाने तथा जशपुर जिले के लोरो घाटी में सड़क दुर्घटना के बाद केबिन में फंसे तीन लोगों को कटर मशीन की सहायता से सुरक्षित निकालने की कार्रवाई की सराहना की गई।

आईजी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि डॉयल 112 वाहनों का उपयोग केवल आपातकालीन सेवाओं के लिए किया जाए। किसी भी स्थिति में इन वाहनों का निजी कार्यों में उपयोग या दुरुपयोग न हो। साथ ही ड्यूटी के दौरान किसी भी कर्मचारी द्वारा नशे का सेवन करने या अनुशासनहीनता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में रेंज के समस्त नोडल अधिकारियों, डीसीसी कर्मचारियों, वाहन चालकों एवं डॉयल 112 में तैनात जवानों सहित करीब 248 कर्मचारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

IBNULKHAN

EDITOR-IN-CHIEF

JASHPUR TIMES

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!