छत्तीसगढ़जनकल्याणजशपुरराज्यलोकल न्यूज़

राज्यपाल रमेन डेका ने कुनकुरी के बेहराखार गांव का किया दौरा, बिरहोर समुदाय से की मुलाकात

विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों से संवाद कर जाना जीवनशैली और समस्याएं, योजनाओं के लाभ की ली जानकारी

जशपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज कुनकुरी विकासखंड के बेहराखार ग्राम का दौरा कर विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर समुदाय के लोगों से आत्मीय मुलाकात की।

इस दौरान राज्यपाल ने बिरहोर समुदाय के लोगों के रहन-सहन और जीवनशैली को नजदीक से समझा तथा उनसे संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली।

राज्यपाल ने समुदाय के लोगों से चर्चा करते हुए क्षेत्र में चल रही विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति और उनसे उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलावों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर बिरहोर समुदाय के गुरुबारु ने राज्यपाल को बताया कि क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासों का निर्माण भी किया जा रहा है। साथ ही उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है।

ibnul khan 

editor-in-chief, jashpur times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!