छत्तीसगढ़जशपुरटॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यरायगढ़लोकल न्यूज़

राहुल गांधी का आचरण लोकतांत्रिक गरिमा के प्रतिकूल, जनता ऐसे राजनीतिक स्टंट को बर्दाश्त नहीं करेगी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

राहुल गांधी के प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री का हमला, कहा— NEET पेपर लीक पर केंद्र सरकार पहले से गंभीर, दोषियों पर हो चुकी है कड़ी कार्रवाई।

रायपुर/जशपुर।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर एक पोस्ट के माध्यम से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हालिया व्यवहार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के बाहर जिस प्रकार का आचरण किया गया, वह लोकतांत्रिक मर्यादा के अनुरूप नहीं है।

मुख्यमंत्री साय ने अपने पोस्ट में लिखा कि नेता प्रतिपक्ष जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से इस तरह के राजनीतिक प्रदर्शन की अपेक्षा नहीं की जाती। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक गरिमा के प्रतिकूल बताते हुए निंदनीय करार दिया।

मुख्यमंत्री ने NEET पेपर लीक मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार इस विषय को लेकर पहले से गंभीर है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं पेपर लीक को “पाप” बता चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा परीक्षा दोबारा पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित की गई, जिसका परिणाम भी घोषित हो चुका है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आगे कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर युवाओं की आड़ में देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास के बाहर विपक्ष द्वारा किया गया प्रदर्शन लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है और देश की जनता ऐसे कृत्य को स्वीकार नहीं करेगी।

यह बयान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा उनके आधिकारिक फेसबुक पोस्ट के माध्यम से साझा किया गया।

ibnul khan

editor-in-chief, jashpur times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!