छत्तीसगढ़जशपुरलोकल न्यूज़
बैंगलोर से इलाज के लिए घर लौटा था युवक, दोनों किडनी फेल होने से था परेशान
किडनी बीमारी से परेशान युवक ने की आत्महत्या, कांसाबेल क्षेत्र में दुखद घटना

जशपुर। जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुजीबहार में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अविनाश टोप्पो (26 वर्ष) निवासी ग्राम सुजीबहार के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, अविनाश टोप्पो बैंगलोर में रहकर काम करता था। बीमार होने पर उसने 01 मई 2026 को परिजनों को फोन कर अपनी तबीयत खराब होने की जानकारी दी थी। इसके बाद परिजन उसे कोरबा से घर लेकर आए।
04 मई को परिजनों ने उसे इलाज के लिए जशपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के दौरान पता चला कि उसकी दोनों किडनी खराब हो चुकी हैं। इस बात से युवक काफी परेशान रहने लगा था।
इसी बीच 06 मई की शाम युवक ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही थाना कांसाबेल पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई की।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
IBNUL KHAN
EDITOR-IN-CHIEF
JASHPUR TIMES








