क्राइमछत्तीसगढ़जशपुरटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

 Breaking News ऑपरेशन शंखनाद: टाटा सुमो से गौ तस्करी का खुलासा, 5 गौवंश मुक्त, फरार तस्कर गिरफ्तार

लोदाम क्षेत्र में जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जंगल में वाहन छोड़कर भागे तस्कर

जशपुर। जिले में गौ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत जशपुर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए टाटा सुमो वाहन से तस्करी कर ले जाए जा रहे 5 गौवंशों को सकुशल मुक्त कराया है। वहीं एक अन्य मामले में फरार चल रहे गौ तस्कर को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

दोनों कार्रवाई थाना लोदाम क्षेत्र में की गई।

पुलिस के अनुसार 07 मई 2026 की सुबह थाना लोदाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक टाटा सुमो गोल्ड वाहन में गौवंशों को बेरहमी से भरकर झारखंड की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने आरटीओ बैरियर के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की।

इसी दौरान संदिग्ध टाटा सुमो गोल्ड वाहन क्रमांक CG-07-AN-1089 को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर आरोपी ग्राम पीड़ी मार्ग स्थित झाबू नदी पुल के पास वाहन छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गए।

जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि वाहन की पिछली सीट निकालकर उसमें 5 गौवंशों को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। पुलिस ने सभी गौवंशों को सकुशल मुक्त कर पशु चिकित्सक से उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

 फरार गौ तस्कर गिरफ्तार

लोदाम पुलिस ने एक अन्य पुराने गौ तस्करी मामले में फरार आरोपी महबूब शाह उर्फ हगन महबूब उर्फ लकड़ बाबा (30 वर्ष) निवासी साईं टांगर टोली को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी फरवरी 2026 में पिकअप वाहन से 12 गौवंशों की तस्करी मामले में फरार चल रहा था।

पुलिस ने आरोपी को उसके घर से घेराबंदी कर पकड़ा और पूछताछ के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

डीआईजी एवं एसएसपी डॉ लाल उमेद सिंह ने कहा कि जशपुर पुलिस गौ तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और इसमें शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

IBNUL KHAN

EDITOR-IN-CHIEF

JASHPUR TIMES


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!