जशपुरराजनीतिलोकल न्यूज़

गाला मंडल में कांग्रेस बूथ कमेटी का गठन, रामपुकार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक

प्रदेश महामंत्री आरती सिंह सहित कई पदाधिकारी रहे मौजूद, संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा

जशपुर। गाला मंडल में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बूथ कमेटी गठन की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक रामपुकार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में प्रदेश महामंत्री आरती सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, मंडल प्रभारी मनोज तिवारी, पूर्व बीडीसी अनिता खाखा, रवि खूंटियां सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में मंडल के विभिन्न बूथों के लिए कमेटी का गठन भी किया गया।

कांग्रेस पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

IBNUL KHAN 

EDITOR-IN-CHIEF, JASHPUR TIMES

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!