Uncategorized

ऑपरेशन शंखनाद: जशपुर पुलिस ने 37 गौवंश और 7 भैंस तस्करों के चंगुल से छुड़ाए, 7 आरोपी गिरफ्तार

तपकरा और मनोरा क्षेत्र में कार्रवाई, जंगल के रास्ते झारखंड ले जाए जा रहे थे गौवंश; फरार तस्करों की तलाश जारी

जशपुर | जशपुर टाइम्स

जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन शंखनाद के तहत गौ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना तपकरा एवं चौकी मनोरा क्षेत्र से कुल 37 गौवंश एवं 7 भैंस तस्करों के चंगुल से मुक्त कराए हैं। इस कार्रवाई में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, जबकि मनोरा क्षेत्र से फरार हुए आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, 21 जुलाई 2026 की सुबह थाना तपकरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग सड़वा जंगल के रास्ते 28 गौवंशों को पैदल हांकते हुए झारखंड की ओर ले जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा 28 गौवंश सुरक्षित बरामद किए। आरोपियों के पास पशुओं के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला।

वहीं, चौकी मनोरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम इंदा घाट के जंगल में कार्रवाई करते हुए 9 गौवंश एवं 7 भैंस को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया। हालांकि पुलिस को देखकर आरोपी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6 एवं 10 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

जशपुर के डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि गौ तस्करी के विरुद्ध ऑपरेशन शंखनाद लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि गौ तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

ibnul khan

editor-in-chief, jashpur times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!