छत्तीसगढ़जशपुरटॉप न्यूज़दुनियादेशलोकल न्यूज़

कांसाबेल के सरस्वती शिशु मंदिर में गूंजा वंदे मातरम्, 150 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ सामूहिक गायन

नमामि भारतम् कार्यक्रम के तहत तय समय सुबह 11 बजे हुआ आयोजन, विद्यार्थियों और अतिथियों ने अनुशासन के साथ लिया हिस्सा

कांसाबेल। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुक्रवार को कांसाबेल स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में “नमामि भारतम्” कार्यक्रम के तहत सामूहिक वंदे मातरम् गायन का आयोजन किया गया। निर्धारित समय सुबह 11 बजे विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों, आचार्यों एवं उपस्थित अतिथियों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। लगभग 300 की संख्या में विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया और वंदे मातरम का गायन किया

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की प्राचार्या  शुश्री टिकेश्वरी शर्मा ने किया। आयोजन को लेकर विद्यालय प्रबंधन द्वारा पहले से ही आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गई थीं। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती भारत माता    की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद तय समय पर सामूहिक वंदे मातरम् गायन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में अनुशासन और राष्ट्रभावना का वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय तथा विशिष्ट अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी गोपाल राम  भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा शिशु मंदिर संस्थान के अध्यक्ष त्रिलोकचंद बंसल, उपाध्यक्ष अनुपचंद जिंदल, व्यवस्थापक मिथिलेश कुमार गुप्ता, सह-व्यवस्थापक शान्तनु गर्ग, कोषाध्यक डाक्टर  प्रभात शर्मा सहित विद्यालय प्रबंधन के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

वंदे मातरम् के महत्व पर हुई चर्चा

मुख्य अतिथि सालिक साय ने अपने संबोधन में वंदे मातरम् के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसके राष्ट्रीय जीवन में योगदान की चर्चा की। वहीं डॉ. प्रभात शर्मा ने वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी साझा करते हुए अपना वक्तव्य दिया।

मिथिलेश कुमार गुप्ता ने विद्यालय के महत्व और विद्यार्थियों के बीच वंदे मातरम् की जानकारी एवं इसके ऐतिहासिक संदर्भ को साझा किया। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रभावना और देश के प्रति जिम्मेदारियों से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या शुश्री  टिकेश्वरी शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, विद्यालय प्रबंधन, आचार्यों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

Ibnul khan

Editor-in-chief

Jashpur Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!