छत्तीसगढ़जशपुरटॉप न्यूज़राजनीतिलोकल न्यूज़

लुड़ेग में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज का आत्मीय स्वागत, सुरेश अग्रवाल के निवास पर जुटे कार्यकर्ता

पूर्व मंत्री रामपुकार सिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने फूल-मालाओं से किया स्वागत, आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों पर हुई चर्चा

लुड़ेग, जशपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के जशपुर प्रवास के दौरान लुड़ेग पहुंचने पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पत्थलगांव सुरेश अग्रवाल के लुड़ेग स्थित निवास पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता एकत्रित हुए।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधायक रामपुकार सिंह, कुलविंदर भाटिया, महेंद्र अग्रवाल, आरती सिंह, रत्ना पैकरा, वीरेंद्र एक्का, नूर सिद्दीकी, पंकज शर्मा और हंसराज अग्रवाल सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज का फूल-मालाओं से स्वागत किया।

संगठनात्मक गतिविधियों पर हुई चर्चा

स्वागत के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज से आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा की।

प्रदेशाध्यक्ष के जशपुर प्रवास के दौरान लुड़ेग में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

जशपुर टाइम्स |

इब्नुल खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!