छत्तीसगढ़जशपुरटॉप न्यूज़युवालोकल न्यूज़

कांसाबेल का युवा महोत्सव में चौतरफा जलवा! चार विधाओं में प्रथम स्थान हासिल कर जिले में बनाया कीर्तिमान

जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2026 में कांसाबेल के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, लोक नृत्य, लोकगीत, कविता लेखन और नुक्कड़ नाटक में हासिल किया पहला स्थान

जशपुर। जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2026 का रंगारंग आयोजन उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। इस महोत्सव में विकासखंड कांसाबेल के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार प्रमुख विधाओं में प्रथम स्थान हासिल कर पूरे जिले में कांसाबेल का नाम रोशन किया।

जशपुर में आयोजित महोत्सव का शुभारंभ जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत की उपस्थिति में हुआ। जिले के आठों विकासखंडों के प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लेकर अपनी कला, संस्कृति और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

 

चार विधाओं में कांसाबेल के प्रतिभागियों ने मारी बाजी

प्रतियोगिता में कांसाबेल विकासखंड के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चार विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे—

  • लोक नृत्य: नूपुर एवं साथी – प्रथम स्थान

  • लोकगीत: कृष्ण वर्मा एवं साथी – प्रथम स्थान

  • कविता लेखन: भाग्यश्री कुंज – प्रथम स्थान

  • नुक्कड़ नाटक: सारा तिर्की एवं साथी – प्रथम स्थान

चारों विधाओं में प्रथम स्थान हासिल कर कांसाबेल के प्रतिभागियों ने अपनी मेहनत, कला और प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष और गौरव का माहौल है।

 

गरिमामय उपस्थिति में हुआ समापन

युवा महोत्सव का रंगारंग समापन जशपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री अरविंद भगत की गरिमामय उपस्थिति में हुआ। पूरे आयोजन के दौरान प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।

शिक्षा एवं कला जगत से मिली बधाइयां

कांसाबेल के प्रतिभागियों की इस शानदार उपलब्धि पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री गोपाल राम, बीआरसी श्री चौहान, प्राचार्य श्री भूपदेव साय, भजन गायक धनवंत यादव, अनिल यादव सहित अन्य संगीत प्रेमियों ने विजेता प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि युवाओं की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

.

जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2026 में कांसाबेल के युवाओं की इस सफलता ने साबित किया कि ग्रामीण अंचलों में भी प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। चार विधाओं में प्रथम स्थान हासिल कर कांसाबेल ने जिले में अपनी विशेष पहचान बनाई है।

इब्नुल खान

जशपुर टाइम्स | सच सब तक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!