जशपुर प्रवास के दौरान महेंद्र अग्रवाल निवास लुड़ेग पहुंचे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ,कांग्रेसी नेता, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत
पूर्व विधायक रामपुकार सिंह सहित कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से हुई मुलाकात

लुड़ेग। जशपुर प्रवास के दौरान कांग्रेस जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल निवास लुड़ेग पहुंचने पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज का पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता साथियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात हुई तथा संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर सौहार्दपूर्ण माहौल में चर्चा हुई।

इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री रामपुकार सिंह, प्रदेश महामंत्री श्रीमती आरती सिंह, प्रदेश सचिव श्रीमती रत्ना पैकरा, जिला कोषाध्यक्ष श्री महेंद्र अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष श्री सुमित शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष श्री सुरेश अग्रवाल एवं जनपद सदस्य श्री सुकृत सिदार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लुड़ेग में हुए इस आत्मीय स्वागत और मुलाकात के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आपसी संवाद किया।
IBNUL KHAN
EDITOR-IN-CHIEF
JASHPUR TIMES






