छत्तीसगढ़जशपुरटॉप न्यूज़राजनीतिलोकल न्यूज़

जशपुर में जुटे प्रदेशभर के कांग्रेस के दिग्गज नेता, सांसद सुखदेव भगत के आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव सहित कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

जशपुर। जशपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशभर के कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बड़ी उपस्थिति देखने को मिली। सांसद एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी श्री सुखदेव भगत के जशपुर आगमन पर कांग्रेसजनों ने उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव (टीएस बाबा), सह प्रभारी श्रीमती जरिता लैतफलांग एवं एजाज ढेबर सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जशपुर जिले के तीनों पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री रामपुकार सिंह, यू.डी. मिंज और विनय भगत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी से राजनीतिक सरगर्मी तेज

सुखदेव भगत के आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया। प्रदेश और जिले के वरिष्ठ नेताओं की एकजुट उपस्थिति ने जशपुर के राजनीतिक हलकों में भी चर्चा को तेज कर दिया।

 इब्नुल खान की रिपोर्ट

जशपुर टाइम्स | सच सब तक

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!