क्राइमछत्तीसगढ़जशपुरटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

जशपुर: घर का ताला तोड़कर सोने के जेवर चोरी करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

बागबहार थाना क्षेत्र के ग्राम डूमरबहार में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी के कब्जे से करीब 70 हजार रुपये कीमत के सोने के कर्णफूल बरामद

जशपुर। जिले के बागबहार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डूमरबहार में घर का ताला तोड़कर सोने के जेवर चोरी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने के एक जोड़ी कर्णफूल, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई गई है, बरामद कर जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

ताला तोड़कर घर में घुसा, अलमारी से जेवर गायब

पुलिस के अनुसार, ग्राम डूमरबहार निवासी ललित यादव (20 वर्ष) ने 4 नवंबर 2026 को थाना बागबहार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 3 नवंबर की रात करीब 9 बजे उसके माता-पिता खाना खाने के बाद दुकान में सोने चले गए थे। रात करीब 10:30 बजे जब वह होटल से अपने घर पहुंचा, तो घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और दरवाजा खुला मिला।

घर के अंदर जाकर देखने पर अलमारी खुली हुई थी और सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। जांच करने पर अलमारी में रखे सोने के एक जोड़ी कर्णफूल गायब मिले। प्रार्थी ने घर के आसपास शंकर भगत को घूमते हुए देखने की बात बताते हुए उस पर चोरी का संदेह जताया।

रिपोर्ट के आधार पर थाना बागबहार में अपराध क्रमांक 109/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(3) एवं 305 में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पूछताछ में चोरी स्वीकार करने का पुलिस का दावा, जेवर बरामद

मामले की जांच के दौरान बागबहार पुलिस ने संदेह के आधार पर ग्राम डूमरबहार में पतासाजी कर शंकर भगत को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश करने और अलमारी में रखे सोने के कर्णफूल चोरी करना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गए सोने के एक जोड़ी कर्णफूल, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 70 हजार रुपये है, बरामद कर विधिवत जब्त कर लिया।

आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

पुलिस के अनुसार, आरोपी शंकर भगत (34 वर्ष), निवासी ग्राम डूमरबहार, थाना बागबहार, जिला जशपुर के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बागबहार उप निरीक्षक सुनील सिंह, प्रधान आरक्षक विरेन्द्र सनमानी, आरक्षक पवन पैंकरा, आरक्षक सुरेश कुमार नाग एवं सैनिक राकेश भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

IBNUL KHAN

EDITOR-IN-CHIEF

JASHPUR TIMES

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!