क्राइमछत्तीसगढ़जशपुरटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़
रथ मेले में खुड़खुड़िया से जुआ खिलाने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार
पत्थलगांव पुलिस की कार्रवाई, दो जुआ फड़ों से ₹77,240 नकद समेत जुआ सामग्री जब्त

जशपुर। पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सूरजगढ़ ऊपरपारा रथ मेला में खुड़खुड़िया पट्टी और गोटी के जरिए जुआ खिलाने वाले सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो अलग-अलग जुआ फड़ों से कुल ₹77,240 नगद समेत जुआ खेलने और खिलाने में इस्तेमाल सामग्री जब्त की है।







