छत्तीसगढ़जशपुरटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

आकाशीय बिजली से मृतक के परिजनों को मिली ₹4 लाख की सहायता, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की पहल रंग लाई

त्वरित कार्रवाई से मृतक की पत्नी के खाते में पहुंची मुआवजा राशि, परिवार ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर संचालित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए राहत का माध्यम बना है। आकाशीय बिजली की चपेट में आकर जान गंवाने वाले व्यक्ति की पत्नी को कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से ₹4 लाख की मुआवजा राशि प्रदान की गई।

जानकारी के अनुसार, ग्राम झरन (मसरिघाट), पोस्ट घुमरा, तहसील तपकरा निवासी मुनिका बाई विश्वकर्मा के पति की आकाशीय बिजली गिरने से असामयिक मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद काफी समय तक मुआवजा नहीं मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में आवेदन देकर सहायता की मांग की।

आवेदन प्राप्त होने के बाद मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने संबंधित विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रशासन ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए मुआवजा राशि सीधे आवेदिका के बैंक खाते में जमा करा दी।

राहत राशि मिलने पर मुनिका बाई विश्वकर्मा एवं उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर मिली आर्थिक सहायता से संकट की घड़ी में परिवार को बड़ी राहत मिली है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी केंद्र बनकर उभरा है। यहां प्राप्त आवेदनों पर शीघ्र कार्रवाई की जा रही है, जिससे जशपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को समयबद्ध राहत मिल रही है।

IBNUL KHAN

EDITOR-IN-CHIEF

JASHPUR TIMES

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!