छत्तीसगढ़जनकल्याणजशपुरटॉप न्यूज़राज्यलोकल न्यूज़

आत्मानंद स्कूल कांसाबेल में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को मिली साइकिल

उपसरपंच अमित जिंदल बोले— शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार की यह सराहनीय पहल

जशपुर/कांसाबेल।

शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, कांसाबेल में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कांसाबेल के सरपंच अनिल खलखो, उपसरपंच अमित जिंदल, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पात्र छात्राओं को साइकिलें वितरित कर उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने और शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर उपसरपंच अमित जिंदल ने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना शिक्षा के क्षेत्र में सरकार का एक उत्कृष्ट एवं दूरदर्शी कदम है। इससे विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी तथा उनकी शिक्षा को नई गति मिलेगी। उन्होंने इस जनहितकारी योजना के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं तथा शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

ibnul khan

editor-in-chief, jashpur times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!