क्राइमछत्तीसगढ़जशपुरटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

गम्हरिया में बुजुर्ग की हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गुलेल से पत्थर मारने पर विवाद, गुस्से में सरई लकड़ी से हमला कर की हत्या

जशपुर। जिले के गम्हरिया क्षेत्र में मिले बुजुर्ग के शव के मामले में जशपुर पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।मामला 30 अप्रैल 2026 का है, जब थाना जशपुर क्षेत्र के ग्राम गम्हरिया स्थित अघोर आश्रम के पास खेत में बलराम उरांव (75 वर्ष) निवासी पंडरीपानी का शव मिला था। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई करते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

इस मामले में डीआईजी एवं एसएसपी डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर लगातार जांच की जा रही थी।

 जांच में हुआ खुलासा

पुलिस पूछताछ और मुखबिर की सूचना के आधार पर दो संदिग्ध—

  • अरविंद कुजूर (40 वर्ष)
  • सुखनाथ बड़ा (50 वर्ष)
    दोनों निवासी पंडरीपानी को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 29 अप्रैल की रात शादी समारोह से लौटते समय मृतक द्वारा उन पर गुलेल से पत्थर मारने की कोशिश की गई, जिससे नाराज होकर दोनों ने सरई लकड़ी के फाड़ी से हमला कर बुजुर्ग की हत्या कर दी और शव को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए।

 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने दोनों आरोपियों को 02 मई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मोरध्वज देशमुख, साइबर सेल एवं पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Ibnul khan

Editor-in-chief

Jashpur times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!