छत्तीसगढ़जनकल्याणजशपुरलोकल न्यूज़

जशपुर में PMGSY फेज-04 का भव्य शुभारंभ, ₹2,225 करोड़ से 774 सड़कों का शिलान्यास

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा की मौजूदगी में रणजीता स्टेडियम में हुआ कार्यक्रम

जशपुर। जिले के रणजीता स्टेडियम में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) फेज-04 के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं गृह मंत्री विजय शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान ₹2,225 करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाली 774 सड़कों (कुल लंबाई 2427 किलोमीटर) का शिलान्यास किया गया।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई जा रही ये सड़कें छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की नई दिशा तय करेंगी। इससे दूरस्थ गांवों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

यह परियोजना प्रदेश के हजारों गांवों को बेहतर सड़क सुविधा से जोड़ते हुए विकास की गति को और तेज करेगी।

Ibnul khan

Editor-in-chief

Jashpur times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!