छत्तीसगढ़जशपुरटॉप न्यूज़राज्यलोकल न्यूज़
जशपुर के 40 सरपंचों का अध्ययन भ्रमण दल धमतरी और दुर्ग के लिए रवाना, सालिक साय ने दिखाई हरी झंडी
जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, विकास कार्यों व नवाचारों का करेंगे अवलोकन

जशपुर जिले से 40 सरपंचों का अध्ययन भ्रमण दल 9 से 12 मार्च तक धमतरी और दुर्ग जिले के ग्राम पंचायतों के भ्रमण के लिए रवाना हुआ। यह दल वहां संचालित विकास कार्यों, नवाचारों और उत्कृष्ट पहलों का अवलोकन करेगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने हरी झंडी दिखाकर अध्ययन भ्रमण दल को रवाना किया। बताया गया कि इस भ्रमण का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों को अन्य जिलों में किए जा रहे बेहतर कार्यों और नवाचारों से अवगत कराना है, ताकि वे अपने-अपने ग्राम पंचायतों में भी ऐसे विकास कार्यों को लागू कर सकें।
ibnul khan
editor-in-chief, jashpur times




