Uncategorized
Trending

खारपानी में सुशासन शिविर, प्रशासन सीधे गांव पहुंचा — ग्रामीणों को मिला त्वरित समाधान

“प्रशासन गांव की ओर” अभियान के तहत विभिन्न विभागों के स्टॉल, कई आवेदनों का मौके पर निराकरण

कांसाबेल / जशपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “प्रशासन गांव की ओर” के तहत कांसाबेल विकासखंड के ग्राम पंचायत खारपानी में विकासखंड स्तरीय सुशासन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और आवेदन प्रस्तुत किए।

शिविर में स्वास्थ्य, राजस्व, बिजली, जल संसाधन, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, खाद्य, वन, लोक सेवा, ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। संबंधित अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा प्राप्त आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया।

शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े कई आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया, जिससे ग्रामीणों को राहत मिली। प्रशासन की इस पहल को ग्रामीणों ने सराहा।

जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में जनपद पंचायत कांसाबेल की अध्यक्ष श्रीमती सरिता भगत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष (DDC) हिरामती पैंकरा, जनपद उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, जनपद सदस्य शिप्रा नारायण दास, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष पवन यादव, खारपानी सरपंच कुंवर साय, सचिव पुरुषोत्तम चौहान, वीर सिंह राम, राजूराम, भुनेश्वर यादव, मुकेश भगत, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रीचांद राम, पूर्व जनपद अध्यक्ष मोतीलाल भगत सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में जनपद पंचायत कांसाबेल के करारोपण अधिकारी मुनेश्वर बघेल ने आभार व्यक्त करते हुए सभी विभागीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

ibnul khan

editor-in-chief,Jashpur Times

Jashpur Times – सच सब तक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!