खेलछत्तीसगढ़जशपुरलोकल न्यूज़
Trending

पोंगरो में जननेता सालिक साय का ऐतिहासिक स्वागत, फ्लड लाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन

अपने ही गांव में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय का कर्मा नृत्य और मांदर की थाप से स्वागत, युवाओं की मांग पर लगी फ्लड लाइट

जशपुर / पोंगरो। पोंगरो में आयोजित रात्रिकालीन फ्लड लाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह उत्साह, उमंग और जनसैलाब के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

चूंकि श्री साय पोंगरो ग्राम के ही निवासी हैं, ऐसे में अपने ही गांव में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचने पर ग्रामीणों और समर्थकों ने उनका ऐतिहासिक स्वागत किया। कर्मा नृत्य और मांदर की थाप के बीच युवाओं ने उन्हें पलकों  पर बैठाकर पूरे मैदान तक पहुंचाया। गांव का माहौल पूरी तरह उत्सव में तब्दील नजर आया।

समारोह के दौरान जशपुर टाइम्स के एडिटर इन चीफ इबनुल खान द्वारा जब उनसे पूछा गया कि अपने ही गांव में इस प्रकार का स्वागत मिलना कैसा अनुभव है, तो उन्होंने भावुक होकर कहा —
“मैं हर किसी का अपना हूं। किसी का बेटा हूं, किसी का भाई और किसी का बड़ा भाई हूं। मेरा पूरा क्षेत्र ही मेरा परिवार है। मैं हमेशा अपनी जिम्मेदारी निभाता रहा हूं और आगे भी निभाता रहूंगा।”

अपने संबोधन में श्री साय ने कहा कि शिवरात्रि चालीसा और रमजान का एक साथ पड़ना सौभाग्य की बात है। हमारा क्षेत्र आपसी सौहार्द और भाईचारे के लिए जाना जाता है, और आगे भी इसी तरह प्रेम और सद्भाव बना रहना चाहिए।

प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा के दौरान विजय टीम रूपडेगा को विजेता बनने पर बधाई दी गई, वहीं कुनमेरा (सरगुजा) की टीम, जो सेकंड रनर-अप रही, को भी प्रोत्साहित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

गौरतलब है कि युवाओं की मांग पर श्री साय द्वारा पोंगरो में फ्लड लाइट की व्यवस्था करवाई गई है। इससे अब बड़े शहरों की तर्ज पर यहां भी रात्रिकालीन मैचों का आयोजन संभव हो सका है। पोंगरो और आसपास के क्षेत्रों में खेल के प्रति गहरी रुचि देखने को मिलती है, और हजारों दर्शक प्रतियोगिता का आनंद लेने पहुंचे।

फ्लड लाइट की व्यवस्था को गांव के युवाओं ने बड़ी उपलब्धि बताया और जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया। रंगारंग कार्यक्रम, खेल भावना और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ प्रतियोगिता का समापन हुआ।

इबनुल खान 

एडिटर-इन-चीफ 

Jashpur Times – सच सब तक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!