छत्तीसगढ़जशपुर

कांसाबेल में विकासखंड स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न

विकासखंड शिक्षा अधिकारी गोपाल राम की अध्यक्षता में रखी गई शिक्षक संवर्ग से जुड़ी प्रमुख मांगें

JASHPUR TIMES | कांसाबेलकांसाबेल स्थित विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आज विकासखंड स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक गोपाल राम, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, कांसाबेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में विभिन्न शिक्षक संगठनों एवं कर्मचारी संघों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


शिक्षक संवर्ग से जुड़ी समस्याओं पर हुई चर्चा

बैठक के दौरान शिक्षक संवर्ग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को निराकरण हेतु प्रमुखता से रखा गया। प्रमुख मांगें एवं विषय इस प्रकार रहे—

  • सर्व शिक्षा अभियान अंतर्गत शिक्षक पंचायत संवर्ग के नियोक्ता एवं शिक्षक अंशदान की राशि शीघ्र एनपीएस खातों में जमा किए जाने की मांग।
  • सभी शिक्षकों की जीपीएफ पासबुक का समय-समय पर संधारण सुनिश्चित किए जाने का विषय।
  • विभिन्न प्रकार के अवकाश आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही कर अनावश्यक वेतन रोक न लगाने की मांग।
  • सेवा पुस्तिका संधारण एवं सत्यापन विकासखंड स्तर पर कर परीक्षा निधि रायगढ़ एवं कोष एवं लेखा कार्यालय अंबिकापुर से सत्यापन।
  • लंबित परीक्षा अनुमति आवेदनों का शीघ्र निराकरण कर जिला कार्यालय को प्रस्ताव भेजने की मांग।
  • जनवरी 2026 में देय वेतन वृद्धि को अद्यतन कर वेतन भुगतान सुनिश्चित करने का विषय।
  • छात्रवृत्ति पोर्टल में आ रही समस्याओं के समाधान हेतु पहल।
  • एकल शिक्षकीय शालाओं में संकुल स्तर पर शिक्षक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग।
  • गैर-शैक्षणिक कार्यों में सभी स्तर के शिक्षकों की अनुपातिक ड्यूटी लगाए जाने का विषय।
  • 01.04.2025 की स्थिति में विभिन्न संवर्गों की वरिष्ठता सूची का प्रकाशन कर उच्च कार्यालय को प्रेषण।
  • सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के स्वत्वों का भुगतान समय-सीमा में सुनिश्चित करने का विषय।

बैठक में
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन के
अध्यक्ष प्रेम शंकर यादव,
कार्यकारी अध्यक्ष मेघश्याम सिंह,
सचिव गुलसागर पैंकरा,

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के
ब्लॉक अध्यक्ष मनमोहन साय,

शैक्षिक समन्वयक संघ से फनीधर यादव,
साथ ही लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ एवं लघु वेतन कर्मचारी संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी गोपाल राम द्वारा बैठक में रखी गई सभी समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया।


—————————-

IBNUL KHAN

EDITOR-IN-CHIEF

Jashpur Times – सच सब तक।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!