छत्तीसगढ़जनकल्याणजशपुरटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

बिहान योजना से आत्मनिर्भर बन रहीं जशपुर की महिलाएं, सरिता यादव ने शुरू किया खुद का व्यवसाय

समूह के माध्यम से मिले ऋण से शुरू की आटा चक्की और खाद्य सामग्री का व्यवसाय, हर महीने 10 से 15 हजार रुपये तक हो रही आमदनी

जशपुरनगर, 22 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित बिहान योजना ग्रामीण महिलाओं के लिए आजीविका और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बन रही है। योजना के माध्यम से महिलाओं को समूहों से जोड़कर आर्थिक गतिविधियों के लिए ऋण एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वे अपना व्यवसाय शुरू कर आय का स्थायी स्रोत तैयार कर रही हैं।

जशपुर की रहने वाली सरिता यादव भी बिहान योजना से जुड़कर आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही हैं। पिछले वर्ष उन्हें महिला समूह के माध्यम से ऋण प्राप्त हुआ। इस राशि से उन्होंने आटा चक्की सहित खाद्य सामग्री से जुड़ा व्यवसाय शुरू किया।

सरिता यादव के अनुसार, व्यवसाय से उन्हें वर्तमान में हर महीने करीब 10 से 15 हजार रुपये तक की आमदनी हो रही है। इससे वे अपने दैनिक एवं घरेलू खर्च स्वयं उठाने के साथ भविष्य के लिए बचत भी कर पा रही हैं।

सरिता बताती हैं कि पहले छोटे-छोटे खर्चों के लिए उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन बिहान योजना से मिले आर्थिक सहयोग के बाद उनकी स्थिति में बदलाव आया है। अब वह अपने खर्च खुद उठाने में सक्षम हैं और परिवार के आर्थिक सहयोग में भी योगदान दे रही हैं।

उन्होंने बिहान योजना को महिलाओं के लिए लाभकारी बताते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं शासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उनका कहना है कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने में ऐसी योजनाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

बिहान योजना के माध्यम से महिलाओं को समूह आधारित आर्थिक गतिविधियों से जोड़कर आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराने और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

IBNUL KHAN

EDITOR-IN-CHIEF

JASHPUR TIMES

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!