छत्तीसगढ़जशपुरटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

BREAKING NEWS नारायणपुर में बड़ा हादसा: महुआ से लदा ट्रक पलटा, यात्री प्रतीक्षालय धराशायी, 3 बाइक मलबे में दबी

जशपुर के सियावर मंदिर चौक के पास अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, वर्षों पुराना प्रतीक्षालय हुआ पूरी तरह क्षतिग्रस्त, राहत की बात – कोई जनहानि नहीं

 स्टेट हाईवे पर बड़ा हादसा, प्रतीक्षालय हुआ धराशायी

जशपुर। जिले के नारायणपुर के पास सियावर मंदिर चौक में रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार महुआ से लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसकी चपेट में आकर वर्षों से बना यात्री प्रतीक्षालय पूरी तरह धराशायी हो गया

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह घटना रविवार सुबह लगभग 11 बजे की है। ट्रक जैसे ही सियावर मंदिर चौक के पास पहुंचा, वह अचानक अनबैलेंस होकर पलट गया और सीधे सड़क किनारे बने यात्री प्रतीक्षालय से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रतीक्षालय पूरी तरह क्षत-विक्षत होकर मलबे में बदल गया

हादसे के समय प्रतीक्षालय के पास खड़ी तीन मोटरसाइकिलें मलबे में दबकर बुरी तरह चकनाचूर हो गईं। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया

हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि या गंभीर चोट की खबर नहीं है। यदि हादसे के समय प्रतीक्षालय में यात्री मौजूद होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

Ibnul khan

Editor-in-chief

Jashpur Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!