कांग्रेस ने जशपुर में प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार की नीतियों पर साधा निशाना
महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक असमानता को लेकर कांग्रेस नेताओं ने जताई चिंता

जशपुर। कांग्रेस कार्यालय जशपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक असमानता की सभी सीमाएं पार हो चुकी हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
नेताओं ने कहा कि आज रसोई से लेकर इलाज तक हर चीज आम आदमी की पहुंच से बाहर होती जा रही है। गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी, पेट्रोल-डीजल और दवाइयों की महंगाई तथा खाद्य सामग्री के लगातार बढ़ते दाम यह दर्शाते हैं कि केंद्र सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल रही है।
प्रेस वार्ता में पीसीसी सचिव हीरू राम निकुंज, पूर्व विधायक विनय भगत, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव, जिला महामंत्री मनमोहन भगत, जिला सचिव सरवर अली, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष अमित महतो, शहर ब्लॉक अध्यक्ष सतीश गुप्ता, अजय टोप्पो, सहस्त्रांशु पाठक सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वे आम जनता की आवाज बनकर सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ मजबूती से खड़े रहेंगे।
ibnul khan
editor-in-chief, jashpur times








