
कांसाबेल। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुक्रवार को कांसाबेल स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में “नमामि भारतम्” कार्यक्रम के तहत सामूहिक वंदे मातरम् गायन का आयोजन किया गया। निर्धारित समय सुबह 11 बजे विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों, आचार्यों एवं उपस्थित अतिथियों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। लगभग 300 की संख्या में विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया और वंदे मातरम का गायन किया







