छत्तीसगढ़जशपुरटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़
5 साल से मुआवजे के लिए भटक रहे बागबहार के आदिवासी किसान, अब उग्र आंदोलन की चेतावनी
नहर निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहित, 75% किसानों को मिला मुआवजा; शेष किसान आज भी लगा रहे सरकारी कार्यालयों के चक्कर

बागबहार/जशपुर। जशपुर जिले के बागबहार क्षेत्र में नहर निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहित किए जाने के करीब पांच साल बाद भी कई आदिवासी किसानों को मुआवजा नहीं मिलने का मामला सामने आया है। प्रभावित किसानों का कहना है कि उनकी जमीन नहर निर्माण के लिए अधिग्रहित कर ली गई, लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी उन्हें मुआवजा राशि का भुगतान नहीं किया गया है।








