क्राइमछत्तीसगढ़जशपुरटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

ऑपरेशन आघात: 60 किलो गांजा के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 40 लाख की जप्ती

बागबहार के गांधी चौक में पुलिस ने घेराबंदी कर वैन्यू कार पकड़ी, उड़ीसा से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था गांजा

बागबहार। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जशपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। “ऑपरेशन आघात” के तहत थाना बागबहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 किलो अवैध गांजा के साथ एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त वैन्यू कार भी जब्त की है। गांजे और वाहन की कुल अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार 31 अगस्त 2026 की सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच जशपुर पुलिस की टेक्निकल टीम और मुखबिर से सूचना मिली थी कि उड़ीसा की ओर से एक वैन्यू कार क्रमांक UP-91-U 6302 में भारी मात्रा में गांजा लेकर उत्तर प्रदेश की ओर जाया जा रहा है।

सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में बागबहार पुलिस ने संभावित मार्गों पर नाकाबंदी करते हुए गांधी चौक बागबहार के पास घेराबंदी की। इसी दौरान संदिग्ध वैन्यू कार को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान कार की डिक्की में प्लास्टिक टेप से लिपटे 60 पैकेट मिले। जांच करने पर इनमें करीब 60 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से वाहन चालक विकास चौधरी (27 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से समस्तीपुर, बिहार का निवासी है और वर्तमान में गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश में रह रहा था।

उड़ीसा से उत्तर प्रदेश ले जा रहा था गांजा

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी द्वारा गांजा उड़ीसा से लेकर उत्तर प्रदेश जाने की बात सामने आई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा उसे किस व्यक्ति से मिला था और उत्तर प्रदेश में इसे किसे पहुंचाया जाना था। मामले में जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(सी) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

40 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

  • अवैध गांजा: करीब 60 किलो
  • अनुमानित कीमत: करीब 30 लाख रुपये
  • वैन्यू कार UP-91-U 6302: करीब 10 लाख रुपये
  • कुल जप्ती: करीब 40 लाख रुपये

जशपुर पुलिस के अनुसार नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ “ऑपरेशन आघात” लगातार जारी रहेगा। पुलिस पूरे नेटवर्क की एंड-टू-एंड विवेचना करते हुए सप्लायर और प्राप्तकर्ता तक पहुंचने का प्रयास कर रहीI

IBNUL KHAN 

EDITOR-IN-CHIEF

JASHPUR TIMES

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!