छत्तीसगढ़जशपुरटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

कांसाबेल भाजपा कार्यालय में अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके राष्ट्रसेवा, आदर्श और विचारों को किया नमन

कांसाबेल। भाजपा कार्यालय कांसाबेल में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचार, आदर्श, राष्ट्रसेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव प्रेरणा देती रहेगी। उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर श्री सुनील गुप्ता, आलोक सारथी, सुदाम पंडा, धर्मपाल अग्रवाल, केशव पांडे, समरजीत चाँद, घनश्याम अग्रवाल, अमित जिंदल, लट्टू शर्मा, अरविंद गुप्ता, शान्तनु गर्ग, अंशु जैन, अरविंद स्वर्णकार, पवन यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने कहा, “अटल जी के विचार, आदर्श और राष्ट्रसेवा की भावना सदैव हमारा मार्गदर्शन करती रहेगी।”

अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को शत्-शत् नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। 🙏

IBNUL KHAN

EDITOR-IN-CHIEF

JASHPUR TIMES

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!