
जशपुर, 12 जून 2026। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत जशपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 207 किलो गांजा तस्करी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।







