क्राइमछत्तीसगढ़जशपुरटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़
बगीचा में ₹18.75 लाख की मोबाइल चोरी का सनसनीखेज खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार
सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने सुलझाया मामला, 47 मोबाइल, बाइक और नकदी बरामद, एक आरोपी फरार

बगीचा, जशपुर। जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की मोबाइल चोरी का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक बालिग और तीन विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 47 मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त यामाहा एमटी मोटरसाइकिल तथा 600 रुपये नकद बरामद किए हैं। एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।






