
जशपुर | कांसाबेल
कांसाबेल विकासखंड के शासकीय विद्यालय बटाइकेला में सरस्वती साइकिल योजना के तहत कक्षा 9वीं में अध्ययनरत छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। योजना का उद्देश्य छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराकर उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम में बटाइकेला की सरपंच श्रीमती मुक्ति देवी एवं उपसरपंच अंकित गोयल ने छात्राओं को साइकिल वितरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और शिक्षा के महत्व पर प्रेरित करते हुए सरकार की इस योजना को छात्राओं के लिए लाभकारी बताया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे। सभी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
Ibnul khan
Editor-in-chief, Jashpur Times






