छत्तीसगढ़जनकल्याणजशपुरटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

सीएम हेल्पलाइन से 12 दिन में शुरू हुई दिव्यांग पेंशन, प्रमनाथ मिर्रे को मिली बड़ी राहत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जरूरतमंदों की समस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन प्रदेशवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही है। विशेष रूप से दिव्यांगजनों और जरूरतमंद नागरिकों के लिए यह व्यवस्था राहत और विश्वास का केंद्र साबित हो रही है।

जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी प्रमनाथ मिर्रे लंबे समय से दिव्यांग पेंशन शुरू कराने के लिए प्रयासरत थे, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था। इसके बाद उनके पुत्र प्रताप मिर्रे ने 20 जून 2026 को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। परिणामस्वरूप महज 12 दिनों के भीतर शिकायत का निराकरण कर प्रमनाथ मिर्रे की दिव्यांग पेंशन शुरू कर दी गई।

प्रमनाथ मिर्रे और उनके परिवार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो कार्य लंबे समय से नहीं हो पा रहा था, वह सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से कुछ ही दिनों में पूरा हो गया। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था दिव्यांगों और जरूरतमंद नागरिकों के लिए अत्यंत सुविधाजनक एवं भरोसेमंद साबित हो रही है।

IBNUL KHAN

EDITAR-IN-CHIEF

JASPUR TIMES

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!