छत्तीसगढ़जशपुरधर्मराजनीतिराज्यरायगढ़लोकल न्यूज़

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा के दौरान ट्रेन में मनाया गया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया स्मरण

जशपुर। भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार परम श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा” में शामिल भाजपा यात्रियों द्वारा ट्रेन में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस दौरान उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण, राष्ट्रीय एकता एवं अखंड भारत के लिए किए गए योगदान को याद करते हुए उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से तेजेश्वरी सिंह, मुक्ता यादव, मीना चौहान, उर्मिला पटेल, केशव पाण्डेय, मोती बंजारा, पंकज जायसवाल, त्रिलोचन यादव, नवीन यादव, उमाशंकर भगत, मेतरो साय, हिमसागर गुप्ता, मनोज गुप्ता, डॉ. बाला जी, लक्ष्मण बंजारा, मदन सिंह सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ibnul khan

Editor@jashpurtimes.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!